मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियाव भोज का पूरा निवासी विद्या प्रकाश पाण्डेय का पूरा परिवार मुम्बई रहता है। अभी एक सप्ताह पूर्व ही सभी लोग घर से मुमब्ई गये थे। सभी को बेटे की शादी में फरवरी में घर आना था इस नाते घर की महिलाओं का आभूषण भी यहीं छोड गये थे। बीती रात चोरो ने दोनो मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात समेत छह लाख की सम्पत्ति चोर उठा ले गए। सुबह दरवाजा खुला देख पड़ोसियों ने फोन से सूचना दी। विद्या प्रकाश ने अपने रिश्तेदार को घर भेजकर आलमारी और बाक्स में रखे आभूषण आदि की जांच कराई तो पता चला सारा माल चोर समेट ले गए थे। रिश्तेदार के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी गई है। चौकी इंन्चार्ज जंघई एन आर सरोज ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।
मुंगराबादशाहपुर और सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनवीरपुर निवासी भीमा शंकर यादव के परिवार के लोग सोमवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। रात में छत के रास्ते चोर आंगन में उतरे और सभी घरों का ताला तोड़कर खंगाल डाला। घर में रखे नकदी व आभूषण समेत चार लाख से अधिक की सम्मत्ति चोर उठा ले गए। सुबह परिवार के लोग उठे तो घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।