फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एसडीएम कोर्ट के बाहर नाबालिग से लगवाई गई झाड़ू, वीडियो वायरल

विज्ञापन
केराकत उपजिलाधिकारी कार्यालय में झाड़ू लगाते हुए नाबालिग। स्रोत-अ​धिवक्ता
विज्ञापन
केराकत। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय के बाहर एक नाबालिग से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे एक अधिवक्ता ने बच्चे को सफाई करते देखा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद अधिवक्ताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जब तहसील परिसर में सफाई कर्मचारियों की तैनाती है, तब नाबालिग से सफाई कार्य कराना गंभीर लापरवाही है।
अधिवक्ता मुकेश शुक्ल ने कहा कि सरकारी कार्यालय में नाबालिग से श्रम कराना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। किशन पांडेय ने इसे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रमेश यादव ने कहा कि बच्चों का स्थान स्कूल है, न कि सरकारी कार्यालयों में श्रम कार्य। अधिवक्ता सुनील कुमार ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की।
तहसीलदार अजीत कुमार ने कहा कि नाबालिग से दफ्तर में झाड़ू लगवाना गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें