फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव हुए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से जिले में पांव पसारने लगा है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को लखनऊ में क्वारंटीन कर लिया है। अपने संपर्क में आए लोगों से भी उन्होंने होम क्वारंटीन होने की अपील की है। जौनपुर सदर से विधायक एवं राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव पिछले दिनों जनचौपाल समेत विभिन्न कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहे। इस दौरान उन्हें सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण दिखे तो एहतियात के तौर पर कोरोना की जांच कराई। जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी सार्वजनिक करते हुए उन्होंने संपर्क में आए लोगों से क्वारंटीन होने की अपील की है। जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 40 के करीब हो गई है। महिला अस्पताल के मातृ शिशु केंद्र में बने एल 2 अस्पताल को फिर से सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें