फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रभारी मंत्री आज करेंगे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह 25 जून को 11:30 से 12:00 बजे तक उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर का निरीक्षण करेंगे। प्रशासन से मिली कानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री दोपहर में 12:10 से 12:30 बजे तक मां चौकिया में शीतला धाम के दर्शन और निरीक्षण करेंगे। 12:40 से 1:00 बजे तक जिला अस्पताल जौनपुर का निरीक्षण करेंगे। तीन से 4:30 तक सिरकोनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बकराबाद में आयोजित ग्राम चौपाल में सम्मिलित होंगे। 4:40 बजे से 5:00 बजे तक प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, बकराबाद का निरीक्षण करेंगे। 5:30 से 6:00 तक गो-आश्रय केंद्र, कृषि भवन जौनपुर का निरीक्षण करेंगे। 6:10 बजे से 6:45 बजे तक मलिन बस्ती का भ्रमण व सहभोज करेंगे। 7:00 से 8:00 तक विचार परिवार के माधव भवन में विचार विमर्श करेंगे। वह रात्रि विश्राम निरीक्षण भवन जौनपुर में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें