फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान से लाखों की चोरी

Wed, 05 Apr 2017 01:09 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
गल्ला व्यवसायी के यहां चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के कलेक्टर गंज में गल्ला व्यापारी के फर्म का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान उठा ले गए। कोतवाली से चंदकदम दूर चोरी की घटना होने से व्यापारी दहशत में है। साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि मामले का जल्द खुलाशा नही हुआ तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


पुराना चौक मोहल्ला निवासी राजकपूर अग्रहरि की कलेक्टरगंज में अभिषेक कुमार अनिमेष कुमार नाम से गल्ला व्यापार की फर्म है। सोमवार की रात सवा दस बजे  दुकान का काम निपटाकर दुकान बंद कराने के बाद घर चले गए। सुबह सात बजे खुटहन थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव निवासी गल्ला कारोबारी ने जमुनियां नहर के पास फेंके कागजात व दुकान के कैशबाक्स को देखा। जिसमें व्यवसायी की फोटो व उनके नाम के कागजात देखकर मामले की सूचना दी। सूचना पर दुकान पहुंचे भुक्तभोगी ने दुकान का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने भुक्तभोगी के पुत्र अभिषेक अग्रहरि को लेकर जमुनियां नहर पर फेंके गए सामानों की पड़ताल की।

भुक्तभोगी के मुताबिक चोरों ने  दुकान से चना व अरहर के दाल की 25 बोरियां, मयूर रिफाइंड आयल के तीस टीन समेत इन्वर्टर, दो बैट्री, जरूरी कागजात व 45 हजार नगदी ले गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि कुल दो लाख से अधिक का सामान चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें