फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की विदाई से ठीक पहले घर से लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमगंज/बरईपार। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार की रात चोरों ने मकान व दुकान में घुसकर नकदी-जेवरात समेत लाखों का सामान उड़ा दिया। रामपुर के गंधौना गांव में शादी वाले घर से करीब आठ लाख का सामान चोर ले गए तो सिकरारा के मुकुंदीपुर में किराना की दुकान से करीब 40 हजार रुपये का सामान पर हाथ साफ किया। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना (दुबान) गांव निवासी विजय शंकर दुबे की बेटी की शादी 11 दिसंबर को थी। सोमवार को विदाई की तारीख तय थी। इसमें हिस्सा लेने कई रिश्तेदार आए थे। सभी मेहमान व परिवार के लोग खाना खाने के बाद रात में सो गए। सुबह नींद खुली तो लोहे का बड़ा बक्शा खुला हुआ था। उसमें रखा छोटा बक्शा और सूटकेस गायब था। काफी खोजबीन के बाद बगल के अरहर के खेत में गायब बक्शा टूटा मिला। उसमें रखे सामान और सूटकेस का पता नहीं चला। गृहस्वामी के मुताबिक उसमें रखा सोने का हार, चूड़ी, झुमका, कान की बाली, पायल, अंगूठी सहित करीब आठ लाख के सामान चोरी हुए हैं। सूचना पर जमालापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। उधर, सिकरारा थाना क्षेत्र के मुकुंदीपुर गांव में ईंट भट्ठे के पास बबलू शर्मा की किराना दुकान की कुंडी तोड़कर चोर दुकान में रखा करीब 40 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें