केराकत के छितौना में फौजी स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ । संवाद।
केराकत। छितौना गांव में स्थित पानी टंकी परिसर में रविवार को फौजी स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन ग्राम प्रधान छितौना एवं प्रधान संघ की जिला उपाध्यक्ष ममता यादव व पिहू यादव ने किया। एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, एकेडमी प्रतिदिन 4 से 6 बजे तक चलेगा। एकेडमी में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई है। संवाद