जौनपुर। जिले में आई प्रवासी गर्भवती व धात्री महिलाओं सहित छह वर्ष तक के बच्चों को भी पोषाहार का बांटा जाएगा। पोषाहार का वितरण आज से शुरू होगा, जो 22 जून तक चलेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका को घर-घर जाकर पोषाहार बांटने का निर्देश दिया गया है।
जिले में 77 हजार 500 गर्भवती व धात्री महिलाओं और छह वर्ष तक के करीब तीन लाख बच्चों को हर माह पोषाहार का वितरण किया जाता है। लाक डाउन के कारण मुंबई, सूरत, अहमदाबाद आदि स्थानों से आए प्रवासी गर्भवती व धात्री महिलाओं और छह वर्ष तक के बच्चों को भी पोषाहार दिया जाएगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने 476 गर्भवती व धात्री महिलाओं और छह वर्ष तक के 1749 बच्चे का चयन किया है, जो बाहर से यहां आए हैं। इसके बाद विभाग ने जून माह का पोषाहार पहले के लाभार्थियों के साथ ही चयनित किए गए प्रवासी लाभार्थियों को बांटने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रवासी लाभार्थियों की सूची दे दी गई है। साथ ही पहले के लाभार्थियों के साथ ही प्रवासी लाभार्थियों को भी पोषाहार देने का निर्देश दिया गया है।
प्रवासी गर्भवती व धात्री महिलाओं सहित छह वर्ष से बच्चों को भी जून माह का पोषाहार बांटा जाएगा। जिनका चयन किया जा चुका है। 17 जून से लेकर 22 जून तक पहले से लाभ पा रहे लाभार्थियों के साथ इनको भी पोषाहार बांटा जाएगा। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी सहायिका को घर-घर जाकर पोषाहार बांटने का निर्देश दिया गया है।-राकेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी