फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों ने कंटेनर का शीशा तोड़ा, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। मजदूरों को आधे रास्ते में ही छोड़कर भाग रहे कंटेनर पर सवार लोगों ने पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में प्रवासी मजदूर घायल भी हुआ है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेते हुए तोड़फोड़ करने वाले मजदूरों को भी हिरासत में लिया। घायल का उपचार सीएचसी में कराया गया। एक लाख सत्तर हजार रुपये की रकम तय कर गुजरात से बेलवाई सुल्तानपुर के लिए एक कंटेनर निकला, जिसमें 26 प्रवासी मजदूर सवार हुए थे। कंटेनर सोमवार को शाहगंज के जेसीज चौक के समीप पहुंचा तो चालक मजदूरों से उतरने का दबाव बनाने लगा। कुछ मजदूर उतरे हुए थे, जबकि कुछ मजदूर कंटेनर में ही सवार थे। इस बीच चालक कंटेनर को लेकर निकलने लगा। इससे आक्रोशित प्रवासी मजदूरों ने वाहन का शीशा तोड़ दिया और चालक से मारपीट भी की। घटना के दौरान कंटेनर में सवार होकर घर वापसी के लिए निकला मजदूर सुरेश (35) पुत्र बच्चा लाल निवासी मालीपुर जनपद अंबेडकरनगर घायल हो गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। कंटेनर चालक के साथ मारपीट व कंटेनर का शीशा तोड़ने वाले छह प्रवासी मजदूरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें