फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को मिलेगा रोजगार, संवरेगी गांव की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे महानगरों से कोरोना महामारी के चलते काम धंधा छोड़कर गांव आए प्रवासी मजदूरों को अब गांव में ही रोजगार देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए गांवों में नदी, नालों की सफाई, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण, जल संरक्षण के लिए तालाब की खुदाई, मेड़बंदी, खेतों के समतलीकरण आदि कार्यों के प्रस्ताव सभी खंड विकास अधिकारियोें से मांगे गये हैं। प्रस्ताव मिलते ही इस पर मनरेगा के तहत कार्य शुरू कराए जाएंगे। जिन प्रवासी मजदूरों के जॉब कार्ड नहीं बने हैं उनके जॉब कार्ड भी तत्काल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे एक तो लोगों को गांव में ही रोजगार मिल सकेगा, दूसरे प्रवासी मजदूरों के मेहनत से गांव की सूरत भी संवरेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण जिले में सूरत, दिल्ली, मुंबई आदि महानगरों से 49 हजार 450 प्रवासी श्रमिक जिले में आए हैं। इनके अलावा 4.75 लाख 624 मनरेगा जॉब कार्ड धारक जिले में पहले हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण इन जॉब कार्ड धारकों को अप्रैल माह से अब तक एक दिन भी काम नहीं दिया जा सका है। अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ जिम्मेदार इनको काम देने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए सभी बीडीओ को पत्र भेजा गया है। जिसमें हर गांव में एक -एक तालाब, मेड़ बंदी, खेतों के समतलीकरण, मार्ग निर्माण, नालों व नहरों की सफाई आदि कराने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्ययोजना बनने के बाद प्रवासी श्रमिकों को काम देने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
---
- जॉब कार्ड बनाकर दिया जाएगा काम
जौनपुर। जिले में आने वाले प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार देने के लिए पहले उनका जॉब कार्ड बनाए जाएंगे। इसके बाद उनको रोजगार मिल सकेगा। इसके लिए ब्लाकों पर तैनात एपीओ को मनरेगा के तहत इच्छुक प्रवासी मजदूरों का जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

---
वर्जन...
कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ रही है। जिसके कारण प्रवासी मजदूरों और जॉब कार्ड धारकों को काम देने की तैयारी फिर शुरू कर दी गई है। इसके लिए बीडीओ को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। कार्ययोजना तैयार होने के बाद उस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। -भूपेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें