फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में अधेड़ को मारी गोली, हालत गम्भीर

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। सिझवार गांव में भैंस खेत में जाने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली उसकी पेट में लगी है। उसे पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। पुलिस ने एक अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिझवार गांव निवासी ऋषि कांत (45) मंगलवार को बगल के गांव सुरहुरपुर डेऊरिया में अपने खेत में चरी (हरा चारा) काटने अपनी पत्नी कलावली देवी के साथ गया था। चरी काट कर लौटते समय सिझवारा गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव की भैंस चरा रहे थे। भैंस चरते हुए किसी के खेत में चली गई। इसी बात पर आपस में कहासुनी हो रही थी। ऋषि यादव भी वहीं रुक गया और किसी बात का उलाहना देने लगा। इससेे आक्रोशित मनबढ़ों ने ऋषि यादव को गोली मार दी। ऋषि लहूलुहान होकर ही गिर गया। गोली उसकी पेट में लगी थी।
ब्रह्मदेव दौड़कर ऋषि यादव के घर पहुंचा और परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोग ऋषि को लेकर सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने ऋषि को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

ऋषि यादव का किसी से कोई विवाद नहीं था। घटना से ऋषि के परिजन सहमे हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि घायल की पत्नी कलावती की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें