रामपुर। मृतक मानसिंह चौहान की फाईल फोटो।
रामपुर। गोरापट्टी गांव निवासी मानसिंह चौहान (52) का शव गांव में एक शीशम के पेड़ के सहारे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मानसिंह चौहान का घर से कुछ दूरी पर मुर्गी फॉर्म है। वे रात में खाना खाने के बाद मुर्गी फार्म पर सोने चले गए। सुबह करीब आठ बजे गांव के लोग उधर से गुजर रहे थे। शीशम के पेड़ पर रस्सी के सहारे मानसिंह चौहान का शव लटका देखा तो इसकी सूचना घरवालों के साथ पुलिस को दी। मानसिंह चौहान को एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी की शादी अभी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चला है। थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।