फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज (जौनपुर)। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल प्रखंड पर जंघई जंक्शन के समीप बृहस्पतिवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत किसी चलती ट्रेन से गिरने से हुई है। जीआरपी ने शव को शिनाख्त के लिए ज्ञानपुर मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। जंघई जंक्शन के पूर्व दिशा में करीब 200 मीटर दूर फाटक संख्या 51-बी के पास ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। कंट्रोल रूम की सूचना पर जंघई जीआरपी चौकी इंचार्ज अरुण मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र लगभग 45-50 वर्ष है और धारीदार टी-शर्ट और लोअर पहन रखा है। जीआरपी चौकी इंचार्ज अरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरकर हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए 72 घंटे के लिए ज्ञानपुर मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखवाया गया है। मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें