फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में अधेड़ की हालत बिगड़ी, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में अधेड़ की हालत बिगड़ी, भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा शनिवार की रात हिरासत में लिए गए एक वारंटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद वह मूर्छित होकर गिर पड़ा। उसकी बिगड़ती हालत देख पुलिस के हाथपाव फूलने लगे। आनन फानन में उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कछरा गांव निवासी दीनानाथ यादव 55 पुत्र मुन्नलाल के खिलाफ किसी चेक बाउंस के मामले में आजमगढ़ सत्र न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। वारंट लेकर स्थानीय पुलिस शनिवार की रात करीब एक बजे दीनानाथ को उसके घर से उठाकर थाने ले आई। थाने पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगडने लगी। पहले उसने सीने में तेज दर्द होने की शिकायत की फिर मूर्छित हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वारंटी के भाई व गांव के प्रधान व मदद के लिए एक निजी चिकित्सक को साथ लिवाकर पीड़त को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में खेतासराय के एक निजी चिकित्सक को भी दिखाया। वहां भी डाक्टर ने हालत गंभीर बताया तो पुलिस और भी हैरान हो गई। किसी तरह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां से भी डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी रविशंकर छवि का कहना है कि पीड़ित को बीएचयू के लिए रेफर किया गया था लेकिन परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। कुछ लोगों ने गलत अफवाह भी फैलाई। इंस्पेक्टर शाहगंज से उसकी बात हुई है। हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें