जौनपुर। एसपी अशोक कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में मियांपुर चौकी प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी को लाइनहाजिर कर दिया है जबकि एक इंस्पेक्टर और दो उप निरीक्षकों तबादला किया है।
मियांपुर सिविल लाइंस पुलिस चौकी प्रभाीरी को लॉकडाउन में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप हटाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर शाहिद अली को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार उप निरीक्षक संतोष कुमार का पुलिस लाइन से सिगरामऊ किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें न्यायिक सम्मन सेल का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक अगमदास को एसओजी से हटाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना मीरगंज बनाया गया है।