फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तेल और दूध-घी में मिलावट जांचने के बताए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में आयोजित दस दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स फूड एडल्टरेशन संचालित किया जा किया गया। इसमें स्नातकोत्तर एवं स्नातक के विद्यार्थियों ने को हल्दी, धनिया लौंग, जीरा, तेल शहद, दूध, घी में मिलावट की जांच की प्रक्रिया सिखाई गई। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. राजेश शर्मा ने कहा कि भारत और चीन में सबसे ज्यादा मिलावट है। भारत में 28 प्रतिशत तक मिलावट है। इससे बचने के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जरूरत है। डॉ. मनीष गुप्ता ने इस कोर्स के कहा कि ऐसे मिलावट का स्वास्थ्य पर असर होता है। डॉ. एस.पी. तिवारी ने कहा कि कोर्स खाद्य उद्योग के संगठनों में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने कहा कि जांच के दौरान विभिन्न खाद पदार्थों में प्रचुर मात्रा में मिलावट पाई गई। इस अवसर पर डॉ. विवेक पाण्डेय, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अवधेश कुमार एवं डॉ. चंद्रशेखर सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. ऋषि श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.अवधेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें