फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संस्थापक दिवस पर पुरस्कृत किए गए कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित संस्थापक समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते पूर्व गृह रा
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के मारकंडेय सिंह सभा कक्ष में रविवार को संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन हुआ। मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कृपा शंकर सिंह ने विद्यालय की चौमुखी विकास एवं गौरवशाली इतिहास को विस्तार पूर्वक साझा किया। विद्यालय के निर्धन मेधावी विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग देने करने का आश्वासन दिया। डॉ. सुभाष चंद्र सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किए। भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समिति ने वर्ष भर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक एवं कला उत्सव के कार्यक्रम में प्रदेश स्तर तक परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने स्वागत किया गया। विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या दिनेश कुमार सिंह पढ़ा। प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने सभी का स्वागत किया। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने प्रधानाचार्य के कार्यो की सराहना की। अध्यक्षीय उद्बोधन में दिनेश प्रताप सिंह ने कालेज के शिक्षण कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर डॉ. प्रीति उपाध्याय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, दुष्यंत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, डॉ. राजवीर सिंह राजा उपस्थित रहे। संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें