फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा छह डिग्री के नीचे, ठंड से चार की मौत

Sun, 28 Dec 2014 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढि़या थाना क्षेत्र के हथेरा गांव निवासी रामकरन पटेल की पत्नी गंगाजली (55) रात में लघुशंका के लिए बाहर निकली थी। वापस लौटीं तो उन्हें ठंड महसूस हुई। उन्होंने अपने पति से बताया कि ठंड लग रही है। परिवार के लोग अलाव जला रहे थे तभी वह कांपते हुए गिर पड़ी।
विज्ञापन


 एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर बक्शा गांव निवासी हृदय उपाध्याय (64) सिकरारा के अलीशाहपुर गांव में किसी रिश्तेदार के घर गए थे। सुबह एक युवक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह सात बजे वह सिकरारा के पास पहुंचे थे तभी तेज ठंड लगने लगी।

उन्होंने बाइक चला रहे युवक से ठंड लगने की बात बताई। जब तक वह बाइक रोकता वह बाइक से नीचे गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मछलीशहर के सराय मोहल्ला निवासी गोपाल जी पटवा (55) को दोपहर 12 बजे सीने में दर्द हुआ। इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि मौत हो गई। 
विज्ञापन



बक्शा थाना क्षेत्र के सुजियामऊ गांव निवासी संतोष निगम (36) रात में खाना खा कर सोने जा रहा था तभी उसने पेट में दर्द की शिकायत की। परिवार के लोग एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
रविवार को जिले का न्यूनतम पारा छह डिग्री के नीचे रिकार्ड किया गया। रात में नौ बजे से ही कोहरा छाने लगा था। सुबह तक इतना घना कोहरा हो गया कि 10 मीटर दूर खड़ा व्यक्ति भी नहीं दिखाई दे रहा था। 11 बजे के बाद कोहरे का असर कम जरूर हुआ पर मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ।

 पूरे दिन सूर्य बादलों में छिपा रहा। दोपहर करीब दो बजे कुछ देर के लिए सूर्य बादलों से बाहर जरूर निकला लेकिन ठंड से कांप रहे लोगों को इससे राहत नहीं मिल पाई। ठंडी हवाओं ने सड़कों पर आने-जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों के चेहरे सुर्ख कर दिए। रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें