फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने खुद किया लॉक डाउन, नहीं खुली दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए व्यापारी संगठनों के आह्वान पर बृहस्पतिवार को शहर से लेकर गांव तक बाजार बंद रहे। दैनिक जरुरत से जुड़े सामानों की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठानों को स्वेच्छा से बंद रखा गया। दुकानें बंद रहने से सामान्य दिनों वाली भीड़ नदारद रही। दवा, इलाज, बैंक व अन्य जरूरी कार्यों से ही लोग सड़कों पर आवाजाही करते रहे। शुक्रवार को भी बंदी जारी रहेगी। भयावह रुप ले चुके कोरोना से हर इलाका संक्रमण की जद में है। बाजारों में भीड़भाड़ के कारण व्यापारी भी लेन-देन के दौरान सहमे हुए हैं। पिछले 20 दिनों में शहर के कई प्रमुख व्यापारियों का कोरोना से निधन हो चुका है। जान है तो जहान है की तर्ज पर अपने व्यापार और परिवार सुरक्षित रखने के लिए व्यापारियों ने पिछले दिनों एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में साप्ताहिक लॉक डाउन से पहले दो दिनों तक खुद से लॉक डाउन लगाने का फैसला लिया था। इसके तहत सिर्फ राशन, किराना, फल, सब्जी, दूध, दवा, पंखा, मोटर मरम्मत कार्य से जुड़ी दुकानें की खुली रहनी थी। बृहस्पतिवार को शहर में इसका व्यापार असर दिखा। अधिकांश इलाकों में दुकानें बंद रहीं। पहले से ही सूचना के कारण ग्राहक भी अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में कम रहे। हमेशा भीड़ से जकड़े रहने वाले शहर के रुहट्टा, पॉलीटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली, शकरमंडी आदि इलाकों में सड़कें खाली रहीं। गिनती के लोग ही आ-जा रहे थे। दिन की तीखी धूप के कारण भी लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया। मुंगराबादशाहपुर: नगर के तीन प्रतिष्ठित लोगों की बुधवार को मौत के बाद कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लोगों में जागरुकता रही। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता व थानाध्यक्ष के प्रयास के बाद लोगों ने अपनी अपनी दुकानें स्वत: बंद कर दी। नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि व्यापारी शासन प्रशासन के साथ इस महामारी से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। महामारी से घबराएं नहीं, बल्कि सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए खुद को और परिवार को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें