करंजाकला। वाराणसी-फैजाबाद रेलखंड पर स्थित महगवां रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन के ठहराव को हरी झंडी मिल गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, वाराणसी से अयोध्या के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04201 अप और 04202 डाउन का महामंगवा स्टेशन पर ठहराव होगा। फिलहाल इन ट्रेनों का संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में 30 नवंबर तक किया जाएगा। कोरोना काल से पहले इस रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन के ठहराव की सुविधा बंद होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी जुटाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित ट्रेन का ठहराव होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में और ज्यादा सुविधा मिलेगी। स्टेशन मास्टर स्वतंत्र बहादुर सिंह ने बताया कि महगवां स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को हरी झंडी मिल गई है। इससे आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।