फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बदलापुर विधान सभा क्षेत्र में 26 स्थानों पर बनेंगे स्मृति द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। विधानसभा क्षेत्र के 26 स्थानों पर विधायक निधि से स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद, विधायक व महापुरुषों के नाम से स्मृति द्वार का निर्माण होगा। प्रत्येक प्रवेश द्वार पर आठ से दस लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सवंसा राजा बाजार मोड़, सिंगरामऊ के लालगंज मोड़, फत्तूपुर में रामपुर-कुशहां मोड़, रजनीपुर, कुधुआ में गौरामाफी प्रतापगढ़ सीमा, सोनवर अगरौरा मोड़, बंधवा बाजार सीमा पर, सराय परशुराम के इंदिरा चौक, पड़री चौराहा, बाभनपुर, फत्तूपुर में रेलवे क्रासिंग मोड़, गद्दोपुर में ठेंगहा-पूरालाल मोड़, दिलशादपुर में तेजी बाजार-बरईपार, औंका में औंका मोड़ आदि स्थानों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद, विधायक व महापुरुषों की स्मृति में प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण से ऐसे महापुरुषों के कृतित्व व व्यक्तित्व की स्मृतियां हमेशा लोगों के जेहन में रहेगी तो उन्हें याद रखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें