फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर स्मृतिद्वार का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग के मरग़ूपुर में अहिल्या बाई होलकर स्मृतिद्वार का लोकार्पण के बाद लोगों के साथ
विज्ञापन
बदलापुर। अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती पर रविवार की देर शाम उनकी स्मृति में विधायक निधि से बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने नवनिर्मित अहिल्याबाई होल्कर और लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। वक्ताओं ने भारत की गौरवशाली संस्कृति, लोककल्याणकारी शासन और सनातन मूल्यों की अमर प्रतीक अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अहिल्याबाई केवल एक महान शासक ही नहीं, बल्कि नारी शक्ति, करुणा, न्याय और धर्मपरायणता की अद्भुत प्रतिमूर्ति बताया। कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और तीर्थस्थलों का पुनर्निर्माण कराया तथा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया।

काशी से लेकर सोमनाथ तक उनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्य आज भी भारतीय संस्कृति और सनातन चेतना की अमिट पहचान हैं। उनका जीवन त्याग, सेवा, धर्म और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, अपना दल एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंचायत मंच गोकरण पटेल, डॉ विकास पाल, उमाशंकर पाल, पवन पाल, राजनारायण पटेल, उदयभान पटेल, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, अजय सिंह, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्र, अंशु मौर्य, राखी सिंह, पुष्पा निषाद, रागिनी सिंह, प्रदीप पटेल, मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, शनि शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, अमित चौहान, सिकंदर मौर्य आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें