फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शिक्षक पर हुए हमले को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में तीन माह पूर्व फार्मेसी संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए कुलपति प्रो.वंदना सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा की ऐसे कृत्यों से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल होती है। शिक्षकों में भय का माहौल है। आरोपी शिक्षक विनय वर्मा के खिलाफ पुलिस द्वारा न्यायालय में दायर आरोप पत्र में प्रथम दृष्टया साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाया है। वहीं विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ उत्तर पुस्तिकाओं में अंकों की अनियमितता और रिश्वत लेने के मामले में बरखास्तगी की संस्तुति भी की है। ऐसे में अभी तक आरोपी शिक्षक पर प्रभावी कार्रवाई न होने से शिक्षकों में रोष है।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने शिक्षकों को आश्वासन देते हुए कहा की पीड़ित शिक्षक को न्याय दिलाया जाएगा। इस दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो.राजकुमार सोनी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो.गिरिधर मिश्र, डॉ.धीरेंद्र चौधरी, चीफ़ वार्डन डॉ.मनीष प्रताप सिंह, डॉ.काजल कुमार डे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें