राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 31 पर हौज पाही के पास अंडरपास के लिए बुधवार को ग्रामीणों ने मछली शहर की सपा सांसद प्रिया सरोज को ज्ञापन सौंपा। समाजसेवी दिनेश चौहान ने कहा कि फोरलेन हाईवे होने से ग्राम हौज पाही पर आने जाने में परेशानी होती है। हौज पाही और हौज पोखरा के किसानों की जमीन सड़क के उस पार भी है जिससे खेती करने में उन्हें दिक्कत होती है। इस रास्ते से हौज, कजंगाव, बैजाबाद, राजेपुर ,महरुपुर आदि गांव के लोग आते-जाते हैं। सांसद प्रिया सरोज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही अंडरपास के निर्माण के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिख जाएगा। इस दाैरान पवन सिंह डम्मी, आशीष चौहान, निहाल चौहान, संदीप चौहान आदि रहे। संवाद