भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। इसे लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री के नाम से प्रेषित ज्ञापन को डीएम के हाथों में सौंपा। उन्होंने सरकार से पेंशन देने की मांग की।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में समिति के सदस्यों ने कहा कि सरकार ने पेंशन देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया। सभी जवानों के लिए एक रैंक एक पेंशन लागू किया जाए। जंतर-मंतर पर जवान 20 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की गई। मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया तो जवान बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शिवशंकर यादव, केके सिंह, ओपी राजभर, कमलेश यादव, केके दुबे आदि मौजूद रहे।