फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन और पेंशन के भुगतान के लिए जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जल निगम संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों की बैठक मार्च माह से वेतन का भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंप कर वेतन और भुगतान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में कर्मचारियों ने कहा कि बकाया पेंशन ग्रेच्यूटी, नकदीकरण और अन्य बकाए का भुगतान नहीं किए जाने से परिवार के सामने भुखमरी की समस्या खडी हो गई है। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गुप्ता ने कहा की अपने हक के लिए आंदोलन खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे सरकार नहीं मानती है तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पडेगा। 16 से 22 फरवरी लखनऊ में क्रमिक अनशन शुरू होगा। मांगे पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन किया जाएगा। बैठक में राजेश कुमार गुप्त संयोजक, प्रदीप कुमार अस्थाना मीडिया प्रभारी, आरसी गुप्त कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में हरिदास राम, आरआर शुक्ल, आरसी गुप्त, योगेश गुप्त, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, सुजीत कुमार, एसएन पांडेय, फिरोज अहमद, मो. असलम, विजय नारायण पांडेय, विद्यमान सिंह, मंसूर हसन, प्रफुल्ल सिंह, आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदीप कुमार अस्थाना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें