फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चकागिरी करने वालों पर कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एएसपी शहर डॉ. संजय कुमार को ज्ञापन देकर उचक्कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने एएसपी को बताया कि 17 अक्तूबर को विशाल साहू से उचक्के 4.92 लाख रुपये ले भागे थे। एक पखवाड़ा बाद भी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। घटना का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। उचक्कागिरी पर रोक लगे ताकि व्यापारी भयमुक्त होकर व्यवसाय कर सके। साथ ही व्यवसायियों में पुलिस प्रशासन और सुरक्षा के प्रति विश्वास बना रहे। बैंक जैसे सुरक्षित क्षेत्र में इस तरह की घटना से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में योगेश साहू, संजय केडिया,जयकिशन साहू, अजीत सोनकर, प्रदीप सिंह रिंकू, अजय गुप्ता, विमल सिंह, मनीष देव, अमित जायसवाल मोहम्मद दानिश, विपुल सिंह, मोहम्मद सिराज, अनिल हरलालका, गुड्डू केडिया, अमिताभ गुप्ता, रवि अग्रहरी, धर्मेंद्र रघुवंशी, प्यारे लाल मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें