फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संरक्षित पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी

Thu, 17 Apr 2025 06:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पुलिस ने संरक्षित पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि मुखबीर की सूचना पर पहुंची पुलिस पर इन्होंने फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद तीन को पकड़ा गया। इनके पास से पिकप और चार बाइक बरामद की गई है। 
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में तस्कर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। संरक्षित पशुओं की तस्करी गैंग के तीन सदस्य मुठभेड़ के बाद इनके हत्थे चढ़े। बता दें कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जलालपुर थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव में छापेमारी की। तस्कर यहां से संरक्षित पशुओं को बंगाल और बिहार ले जाने की फिराक में थे।

विज्ञापन


पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में चंदौली के अली नगर के रंगीले उर्फ संजय (28) और रवि यादव (30) हैं। जौनपुर के जलालपुर निवासी जय प्रकाश उर्फ जे.पी. (27) भी शामिल है। पांच अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

इनमें गिरोह का मुख्य सरगना शनि सिंह (बदलपुर), दरोगा उर्फ विकाश और सोनू सोनकर (अली नगर), सैफ (मथुरापुर कोठवा) और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

बीएनएस के तहत मामला दर्ज
अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, मौके से चार बाइक, रस्सी और मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसपी नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में की गई। सभी आरोपियों का पहले से अपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें