फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कबड्डी प्रतियोगिता में मेहंदीगंज की टीम विजेता

विज्ञापन
बरसठी क्षेत्र के निगोह गाँव में हुए कबड्डी प्रतियोगिता में मेहंदीगंज की टीम विजेता। संवाद
विज्ञापन
बरसठी। निगोह गांव स्थित श्रीराम परमहंस कॉलेज में युवक मंगल दल की ओर से 52 किलोग्राम वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 10 से ज्यादा टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मेहंदीगंज की टीम विजेता और रसूलहा की टीम उपविजेता रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम तिवारी और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम मौर्य ने किया। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में श्रीराम परमहंस कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सहयोग किया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के पंकज तिवारी, सद्दाम खान और युवक मंगल दल के अध्यक्ष जाहिद खान आदि रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम मौर्य ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें