फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पीएचसी पर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का मेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भूपौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एक मेगा कैंप आयोजित किया गया। मानव संसाधन, महिला विकास संस्थान और ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कैंप में बच्चों और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस रहा। इसमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना, श्रमिक पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड सहित कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश पटेल और डॉ. राजेश, ग्राम प्रधान, एएनएम व अन्य विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने कैंप में आए पात्र लोगों का तुरंत पंजीकरण भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता नारायण और कृष्ण कुमार ने कहा कि सरकार बच्चों को बाल श्रम और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं से बचाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें