फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंच स्वास्थ्य टीमों ने जुटाई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर/सुरेरी। हॉट स्पॉट घोषित इलाकों में सैनिटाइजेशन और घर-घर स्वास्थ्य जांच का कार्य सोमवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस टीम भी गांव की निगरानी कर रही है। सील किए गए गांवों में किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं है। प्रशासन जरूरी सामानों की आपूर्ति ठेलों के माध्यम से करा रहा है।
विज्ञापन

मछलीशहर क्षेत्र के जहांसापुर गांव में पांच स्वास्थ्य टीमें लगाई गई हैं। सोमवार को 205 घरों तक पहुंचकर इन टीमों ने जानकारी जुटाई। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरपी विश्वकर्मा ने बताया कि टीम में शामिल एएनएम, आशा कार्यकर्ता हर घर के प्रत्येक सदस्य के बारे में जानकारी ले रही हैं। अभी कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है। गांव के आसपास के इलाके में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। मंगलवार को भी जांच जारी रहेगी। उधर, ग्राम प्रधान राकेश कुमार बिंद की देखरेख में दवा का छिड़काव कराया गया। सुरेरी क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में कोरोना मरीज मिलने के बाद गांव को सील कर दिया गया है। संक्रमित युवक की पत्नी, बच्चों व भाई को आइसोलेशन में रखा गया है। गांव के मुख्य मार्गों को बंद करने के बाद सैनिटाइजेशन व स्वास्थ्य जांच का काम जोरों पर है।
सैनिटाइजेशन में भेदभाव का आरोप
जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक के विशुनपुर गांव को भी हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। गांव के सैनिटाइजेशन में लापरवाही की शिकायत डीएम तक पहुंची है। गांव के संतोष चौबे का आरोप है कि ग्राम प्रधान सैनिटाइजेशन में मनमानी कर रहे हैं। गांव में चारों तरफ छिड़काव कराने की बजाए अपने पक्ष के लोगों के तरफ ही छिड़काव कराया जा रहा है। शिकायत करने पर विवाद पर उतारू हो जा रहे हैं। इस मनमानी से लोग सहमे हुए हैं। उधर, इसी ब्लाक के ताला मझवारा में हॉट स्पॉट घोषित करने के बाद लगाए गए बैरियर को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। बैरियर न होने से लोग गांव में आ-जा रहे हैं। घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें