फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के चल रहा था मेडिकल स्टोर, एक लाख की दवा जब्त

विज्ञापन
मछलीशहर क्षेत्र के सराबीका बाजार में मेरउकल स्टोर पर छापामारी करती विभाग की टीम। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मछलीशहर/बदलापुर। सहायक आयुक्त ड्रक ने मंगलवार को पवारा और बदलापुर में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। पवारा के सरायबीका बाजार में बिना लाइसेंस के चल रहे एक मेडिकल स्टोर से एक लाख की अधिक की दवाएं जब्त कर ली गई। यहां से नकली दवा भी बरामद हुई है जिसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। जबकि बदलापुर सीएचसी के सामने संचालित मेडिकल स्टोर से एक्सपायर दवा बरामद हुई है। छापेमारी की भनक लगते ही तमाम ग्रामीण इलाकों में दवा की दुकाने बंद हो गई।
विज्ञापन

पवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका बाजार में राजेश मेडिकल स्टोर पर नकली दवाओं की बिक्री की शिखायत मिली थी। शिकायत के बाद सहायक आयुक्त ड्रक टीम के साथ मंगलवार को दोपहर मेडिकल स्टोर पर छापोमारी की। जांच टीम ने दुकान संचालक से लाइसेंस सहित अन्य कागजात मांगा लेकिन वह कोई भी कागज नही दिखा सका। जिसके बाद टीम ने पूरे मेडिकल स्टोर की लगभग एक लाख रुपये की दवाइयों को जब्त कर लिया। इसके अलावा छानबीन में मेडिकल स्टोर में नकली भी दवाइयां बरामद हुई। जिसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। छापेमारी के दौरान सहायक आयुक्त ड्रग के साथ जौनपुर के ड्रग इंस्पेक्टर अमित बंसल, गाजीपुर के राहुल और वाराणसी के ड्रक इंस्पेक्टर सौरभ दूबे मौजूद थे।
यहां से सहायक आयुक्त ड्रक की टीम बदलापुर पहुंची जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर की जांच कीच जांच के दौरान दुकान में एक्सपायक दवाएं मिलने पर सहायक आयुक्त ड्रग ने नाराजगी जताई। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की भनक लगते ही बदलापुर कस्बे की दवा की दुकाने बंद हो गई। पहले उन्होंने दुकानदार से मेडिल का लाइसंसे दिखाने को कहा। उन्होंने लाइसेंस दिखाया तो सही पाया गया। फिर ड्रग आयुक्त ने दवा की दुकान में रखी कुछ दवाओं की जांच की तो एक्सपायर दवा पाई गई। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक को चेतावनी दी कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होना चाहिए। दुकान में दवा को हमेशा चेक करते रहना चाहिए जो दवा एक्सपायर हो जाए तो उसे दुकान में कतई न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें