फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मयंक दुबे का यूपी अंडर -19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के कूसा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश दुबे के पुत्र मयंक दुबे का चयन यूपी अंडर 19 टीम में हुआ है। क्रिकेट टीम में चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मयंक पिछले सात वर्षों से प्रयागराज में रहकर पढ़ाई और क्रिकेट खेल रहा है।
विज्ञापन

मयंक ने बताया कि कानपुर के ट्रायल मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद उनका चयन अंडर 19 की 15 सदस्यीय टीम में हुआ है। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने पिता कैलाश दुबे को देते हैं। मयंक पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने बताया कि मैं लेफ्ट हैंड बैट्समैन के साथ-साथ राइट हैंड से स्पिन गेंदबाजी भी करता हूं। मेरा सपना है कि क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर देश और गांव का नाम रोशन करूं। मयंक ने कहा कि मेरा पहला मैच 15 दिसंबर को यूपी बनाम उत्तराखंड के बीच उत्तराखंड में खेला जाएगा। 13 दिसंबर को वह उत्तराखंड के लिए रवाना होगें। मयंक के पिता कैलाश दुबे ने बताया कि बचपन से ही मयंक की क्रिकेट में रुचि थी, जिसका सकारात्मक परिणाम मिला है। मयंक के टीम में चयन होने की खबर लगने पर उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। शीतला प्रसाद, हौसिला प्रसाद, सुबाष चंद, पंकज दूबे, सौरभ दूबे आदि ने मयंक को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें