फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा 16 मई, 44 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान अभी और बढ़ सकता है। लू की शुरुआत हो चुकी है। 24 घंटे में एक डिग्री के बढ़ोत्तरी के साथ शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह सीजन का सबसे गर्म दिन 16 मई रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक दिन में बिना सिर और आंखों को ढंके घर से बाहर न निकलें। मौसम के तेजी से बदल रहे मिजाज से लोगों की हालत खराब हो गई है। सूर्य की किरणों मानों आग उगल रही हैं। शुक्रवार को सुबह 10 बजते ही धूप ने तेवर दिखा दिया। दोपहर 12 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी से लोगों की हालत खराब रही। तेज धूप और लू ने शरीर झुलसा दिया। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी एक सप्ताह गर्मी और तपिशे से राहत मिलने वाली नहीं है। 20 मई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन

लू से बचने के लिए बरतें सावधानी -डाॅक्टरों का कहना है कि तेज धूप और गर्मी में बाहर निकलते समय स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर निकलते समय खाली पेट नहीं निकलना चाहिए। शरीर को कपड़े से ढक कर ही निकलें। फिजिशियन डा. अशोक कुमार यादव का कहना है कि तेज धूप में बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। बुखार होने के साथ सिर दर्द, शरीर दर्द के साथ लूज मोशन होने का खतरा रहता है। गर्म हवाओं और लू से बचने के लिए खूब पानी पियें। हल्के कपड़े पहनें और सीधी धूप से बचें। ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें। हल्का और सुपाच्य भोजन करें, जरूरत समझे तो सुबह शाम नहाएं या ठंडे तौलिए से शरीर को पोंछते रहें। जो लोग पहले से बीमार हैं उनका धूप में निकलना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
लू और गर्मी की स्थिति बनी हुई है। गर्मी व उमस से अभी राहत नहीं मिलेगी। 20 मई के बाद तापमान में कुछ गिरावट आएगी। - अतुल कुमार सिंह, राज्य मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें