फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ईरान से आए मौलाना जमीर जाफरी ने सुन्नी इमाम मस्जिद के पीछे अदा की नमाज

विज्ञापन
नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु। पाठक
विज्ञापन
जौनपुर। शिराज-ए-हिन्द जौनपुर की ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद में उस समय एकता और भाईचारे का अनूठा संदेश देखने को मिला, जब ईरान स्थित अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रो. मौलाना जमीर अब्बास जाफरी ने सुन्नी इमाम मौलाना कारी शब्बीर साहब के पीछे नमाज अदा की। यह दृश्य धार्मिक सौहार्द और आपसी एकता का प्रतीक बन गया। यह संदेश दिया कि अलग-अलग विचारधाराओं और धार्मिक परंपराओं के बावजूद एक किब्ला और एक अल्लाह के सामने सभी बराबर है। नमाज में साथ खड़े होना केवल इबादत का हिस्सा नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सम्मान और सौहार्द का संदेश भी है। अटाला मस्जिद में दिखा यह नजारा लोगों को यह सीख देता है कि आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकता, भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करना ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान शाही अटाला मस्जिद के संचालक जावेद महमूद, अब्दुल हक अंसारी, अलमास सिद्दीकी, शाहिद मेंहदी, नेहाल हैदर और आरिफ अनस ने मौलाना का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें