फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अकेली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात किशोरी संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बेहोशी की हालत में घर से 400 मीटर दूर मिली किशोरी को परिजनों को काफी देर बाद घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स रविवार की रात पास के ही एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। परिवार के अन्य लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर में बेटी (14) अकेली थी। रात में गांव के दो युवकों ने उसे घर से जबरन उठाकर झाड़ी में ले गए। वहां दुष्कर्म के बाद उसे बेहोश छोड़कर फरार हो गए। देर रात पिता घर आया तो बेटी को न पाकर सन्न रह गया। उसने आसपास खोजबीन शुरू की। करीब चार सौ मीटर दूस्त्रत्त् बगीचे में किशोरी बेहोशी के हाल में मिली। होस में आने पर उसने आपबीती बताई। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि मामले में विवेक और रितेश के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें