फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सारनाथ महादेव मंदिर में हुआ सामूहिक महारुद्राभिषेक

विज्ञापन
बक्शा क्षेत्र के ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मंदिर परिसर में 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन के साथ सामूहिक
विज्ञापन
बक्शा।
विज्ञापन

ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मंदिर में रविवार को सावन महीने में 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन के साथ सामूहिक महारुद्राभिषेक, भव्य शृंगार एवं भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान सुबह नौ बजे शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक चला। मंदिर संरक्षक एवं पुजारी माला शुक्ला ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन, सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं भव्य शृंगार का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान अयोध्या धाम से पधारे मुख्य आचार्य अमित महाराज, सारनाथ महादेव आचार्य पंकज शुक्ला के सानिध्य में संपन्न कराया गया। महारुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के व्यवस्थापक शिवाजी शुक्ला रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें