फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में मनमाने दाम पर बिक रहे मास्क व सेनेटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरकार ने भले ही मास्क की कीमत आठ से 10 रुपया और 200 एमएल सेनेटाइजर की कीमत 100 रुपया निर्धारित किया हो, लेकिन जिले में यह पूरी तरह बेअसर रहा। शहर में मेडिकल स्टोर सहित अन्य दुकानों पर मनमाने दाम पर मास्क व सेनेटाइजर बेचा जा रहा है। प्रशासन इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी लोग अपने आप को सुरक्षित करने में लगे हैं। इसके लिए लोग मास्क व सेनेटाइजर खरीदने को विवश हो रहे हैं। लोगों की इस विवशता का फायदा सीधे मेडिकल स्टोर सहित अन्य दुकानदार धड़ल्ले से उठा रहे हैं। उनके द्वारा साधरण मास्क को 40 से 60 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं 50 से लेकर 100 एमएल के अलग-अलग कंपनियों के हैंडवास सेनेटाइजर को 80 रुपये से लेकर 185 रुपया तक बेचा जा रहा है। जिसे खरीदने के लिए लोगों को भीड़ भी लग रही है। लगभग सभी दुकानों पर 20 से 25 लोगों की भीड़ हर समय मास्क व सेनेटाइजर खरीदने के लिए लग रही है। मेडिकल स्टोरों पर भीड़ इस कदर है कि लोग एक दूसरे में सट कर मास्क व सेनेटाइजर खरीद रहे हैं। उनके सुरक्षा के लिए भी कोई उपाय मेडिकल स्टोर नहीं किया है। बावजूद इसके प्रशासन का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है।
- मास्क व सेनेटाइजर बेचने वालों को रेट सूची चस्पा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि वह अधिक दाम नहीं ले सकें। इसके बाद भी अगर कहीं अधिक दाम लिया जा रहा है तो ग्राहकों की शिकायत पर आकस्मिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्रनाथ मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें