फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खुशी में भूल गए मॉस्क और दो गज की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एक तरफ कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अस्पतालों में बेड नहीं है और मरीज ऑक्सीजन के लिए जूझ रहे हैं। लोगों की जान चली जा रही है। दूसरी तरफ शादी की खुशी में लोग मॉस्क और दो गज की दूरी का मानक भी भूल जा रहे हैं। लोगों की यही अनदेखी घर, परिवार और पूरे समाज के लिए भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को लॉकडाउन होने के बाद भी लाइनबाजार चौराहे के पास एक शादी समारोह में शामिल घर, परिवार और रिश्तेदारी में आई महिलाएं शादी की खुशी में सड़क पर डांस करती रहीं। अधिकतर महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर मॉस्क नहीं था। सड़क पर लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने वाली पुलिस भी दूर - दूर तक नजर नहीं आई । दोपहर में ही लाइनबाजार चौराहे के पास जहां शादी की खुशी में महिलाओं और बच्चों की भीड़ जमा थी, वह घटना स्थल एसपी आवास के मुख्य गेट से महज डेढ़ सौ मीटर दूरी पर था। बाजे के साथ महिलाओं का झुंड सड़क पर डांस करता रहा, लेकिन उन्हें टोकने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें