फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के बनकट लोदी गांव में मंगलवार को संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मायका पक्ष ने दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस अभी तक मामले को संदिग्ध मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बनकट गांव निवासी विकास कुमार गौतम का विवाह करीब छह साल पहले चंदा गौतम (26) पुत्री राम सुंदर निवासी मुहकुचा गांव सुजानगंज से हुआ था। उसकी दो संतान हैं। मंगलवार की शाम चंदा की अचानक तबीयत खराब हुई तो उसे बदलापुर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के भाई सोनू गौतम का आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करते थे। घटना वाले दिन पहले उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया और जबरदस्ती जहर देकर हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष महराजगंज दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। मामला संदिग्ध है, शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें