फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाहिता का मायके में फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। क्षेत्र के चक पनिगासन गांव में शुक्रवार को मायके में रह रही विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चक पनिगासन गांव निवासी राजबली यादव की पुत्री शकुंतला यादव (24) का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पहले हुआ था। शकुंतला इस समय अपने मायके में ही रह रही थी। बृहस्पतिवार की रात शकुंतला खाना खाकर कमरे सोने चली गई। शुक्रवार को सुबह शकुंतला सोकर नहीं उठी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। बाहर से आवाज देने के बाद भी कमरे के अंदर से कोई हरकत नहीं हुई तो परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका की डर से दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो शकुंतला का शव दुपट्टे के सहारे कमरे में लगे लोहे के एंगल लटक रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बाबत बक्शा थाना के उप निरीक्षक अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण परिजन भी नहीं बता पा रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें