कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। इस मामले में मृतका के भाई ने ससुर सहित कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, विवाहिता के मौत की जानकारी रूमा के भाई सुनील कुमार ने शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय को दी थी। सुनील ने ससुर सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया। तहरीर दी कि ससुर का किसी से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी रूमा को थी। इसी वजह से हत्या की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।