फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कुएं से मिला विवाहिता का शव, पति से था विवाद

विज्ञापन
खेतासराय में कुएं में मिला मृतक गीता यादव के शव की फाइल फोटो। - फोटो : self
विज्ञापन
खेतासराय। एतमादपुर गांव में मंगलवार सुबह कुएं में महिला का शव मिला है। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति से लंबे समय से विवाद था। पति का विरोध करने पर आए दिन दोनों में मारपीट होती थी। महिला गीता यादव पुत्री शोभनाथ यादव निवासी पकरौल थाना दीदारगंज की शादी वर्ष 2003 में हुई थी। उसके तीन बेटे अंशु (19), प्रांजल (16) और श्रेयांश (13) हैं। बड़ा बेटा अंशु बीएचयू में पढ़ता है। घटना की जानकारी मृतका के भाई बैजनाथ उर्फ पिंटू यादव ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें