फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाथरुम में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। पिलकथुआ गांव में बृहस्पतिवार की रात बाथरूम में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने ससुरालवालों पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मीरंगज के सरैया गांव निवासी गयादीन यादव की बेटी नगीना (32) का विवाह 2016 में बरसठी थाना क्षेत्र के पिलकथुआ निवासी सचिन यादव के साथ हुई थी। गयादीन का आरोप है कि ससुराल के लोग शादी के बाद से ही नगीना को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति सचिन यादव ने अपने मां बाप के साथ मिलकर बेटी नगीना की हत्या की है। मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक विवाहिता के गले पर रस्सी और नुकीले औजार के चुभने का निशान था। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि विवाहिता का शव रस्सी के सहारे बाथरूम में लटकता मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मायके वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते पर मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें