फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक मृतका मानसिक रूप से बीमार थी। घटनास्थल पर पहुंचे मृतका के मायके वाले बेटी का शव देख रोने लगे।
विज्ञापन


गांव निवासी अरविंद गौतम का विवाह तीन वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी सीताराम गौतम की पुत्री उमा देवी के साथ हुआ था। अरविंद का यह दूसरा विवाह तथा उमा देवी की तीसरी शादी थी। दोनों को दो वर्ष का एक बेटा भी है। पति के मुताबिक उमा मानसिक रूप से बीमार थी। वह रोज की तरह सुबह उठकर घर का काम करने में जुट गई। पति अरविंद घरों की पेंटिंग का काम करता है। वह बगल गांव सौरइयां में मजदूरी करने चला गया। इसके बाद उमा अपने बेटे को बाहर छोड़ कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर ली। घंटे भर बाद बेटा जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे की रोने की आवाज सुन पड़ोस के लोग आकर दरवाजा खटखटाने लगे। भीतर से किसी प्रकार की हलचल न होने पर एक युवक रोशनदान के भीतर से देखा तो दंग रह गया। फंदे के सहारे झूलती लाश देख वह शोर मचाने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना की जानकारी होते ही मायके वाले भी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक खुटहन संजय वर्मा ने बताया कि मृतका के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले को लेकर अभी कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें