फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कमरे में मिला वृद्ध का शव, बेटे ने चाचा-चाची और बहन पर हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। दौड़ी गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह (66) का शव उनके कमरे में मिला। पुलिस ने शव कब्जे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दौड़ी गांव निवासी मृतक के बेटे प्रितेश कुमार सिंह ने थाने में शिकायत करके चाचा, चाची और उनकी बेटी पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि उनके पिता अचेत अवस्था में कमरे में पड़े हैं। सूचना मिलते ही बेटे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और परिजन उन्हें उपचार के लिए रामनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्रमोद सिंह को मृत घोषित कर दिया। बेटे का आरोप है कि बंटवारे के विवाद के चलते उनके पिता का जहर देकर हत्या की गई है। प्रीतेश ने चाचा विनोद सिंह, चाची आशा सिंह और उनकी बेटी देविका पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बीते 17 जुलाई को नेवढ़िया थाने में शिकायत भी की गई थी। थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें