फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी कस्बे में बुधवार को एक विवाहिता का मायके में पंखे के सहारे फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानागद्दी बाजार निवासी भैयालाल कन्नौजिया की बेटी पारो (21) का घर के कमरे में पंखे से दुपट्टा के सहारे शव लटकता मिला। मृतका के परिजनों ने बताया कि पारो का विवाह विगत फरवरी में चंदवक थानाक्षेत्र के बकटही गांव में हुआ था। विवाह के कुछ महीने बाद से ही वह मायके में रह रही थी। 11 अक्तूबर 2024 को उसके गौने का कार्यक्रम तय था। बुधवार दोपहर भोजन करके पारो अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसकी मां कमरे में जाना चाही तो पता चला कि कमरा अंदर से बंद है। किसी तरह उसने दरवाजा खोलकर देखा तो पारो पंखे के सहारे लटकी हुई थी। परिजनों ने आननफानन फंदे से उतारकर उसे केराकत के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद घरवाले शव को लेकर वापस घर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है, लेकिन पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर दी जाएगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें