फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। थाना क्षेत्र के मानीकला गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक नवविवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। वह घर में अकेली रहती थी और कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन

काजल की शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी। सास-ससुर का पहले ही निधन हो चुका था। इसके चलते काजल घर पर अकेली रहती थीं। उनके पति महेश्वर प्रसाद लखनऊ में प्राइवेट कार चलाते हैं। दीपावली पर वे घर आए था और तीन दिन पहले वापस लखनऊ चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को आशंका हुई। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। रिश्तेदारी की एक महिला व ग्रामीणों ने काफी देर तक पुकारा परंतु दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कमरे में काजल का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारकर घटना की जानकारी मृतका के पति, मायका पक्ष और पुलिस को दी। सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि घर को सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतका का पति लखनऊ से गांव के लिए रवाना हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें