फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
खेतासराय-मृतिका नैना सोनकर की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सुम्भुलपुर गांव निवासी विवाहिता नैना सोनकर (28) की शनिवार को विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुम्भुलपुर गांव निवासी विजय सोनकर ने करीब दो वर्ष पहले नगर पंचायत खेतासराय निवासी दिवंगत सुरेश सोनकर की पुत्री नैना से प्रेम विवाह किया था। दंपती के डेढ़ वर्ष के जुड़वां बच्चे सुनैना और सार्थक हैं। विजय के अनुसार, शनिवार को वह पिकअप लेकर बाजार गया था। इसी दौरान नैना ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के सभासद अमित सोनकर के अनुसार, पारिवारिक कलह के चलते नैना ने आवेश में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें