रखहा। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है। कंधई के भैसौनी निवासी मुकेश कुमार ने अपनी बेटी सुषमा की शादी 16 जून 2020 को जौनपुर के आनापुर निवासी अर्जुन के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुरालवालों ने सुषमा से दो लाख रुपये व जेवर की मांग की। 25 जुलाई को मारपीट कर मायके भेज दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति अर्जुन, ससुर ओमप्रकाश, सास प्रेमा देवी, देवर अरविंद, ननद रुचि व रागिनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।